Latest

ISRO Scientist Death: इसरो की प्रमुख वैज्ञानिक का निधन, चंद्रयान मिशन में निभाई थी अहम भूमिका

नई दिल्ली: चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी के जश्न के बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बड़ा झटका लगा है। इसरो की प्रमुख वैज्ञानिक एन वलरमती का दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया है। वलरमती जिनकी आवाज इसरो के अनेक मिशन लॉन्चिंग के काउंटडाउन में सुनाई देती थी, उनका निधन इस संगठन और पूरे देश के लिए एक बड़ी दुख की बात है।

वलरमती, जिन्होंने चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग के लिए काउंटडाउन की थी, अब हमारे बीच नहीं रहीं। इसरो के सूत्रों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत ठीक नहीं थी और चेन्नई में इलाज चल रहा था, लेकिन आज दिल के दौरे के कारण उनकी मौत हो गई।

तमिलनाडु के अलियायुर की रहने वाली वलरमती ने चेन्नई में अंतिम सांस ली। इसरो और पूरे देश ने उन्हें खो दिया, लेकिन उनकी योगदान और उनकी आवाज हमेशा हमारी यादों में जिंदा रहेगी। इस दुखद घड़ी में देश उनके परिवार के साथ हैं।

Screenshot 20230904 094324 Facebook

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम