katniLatestमध्यप्रदेश

बेटे, भाई और मामा का फर्ज निभाया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने-संजय पाठक

कटनी। जन आशीर्वाद यात्रा को ऐतिहासिक बनाने राज्यमन्त्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने आज पूरे यात्रा मार्ग का दौरा किया।

राज्यमन्त्री संजय पाठक ने जन आशीर्वाद यात्रा के ऐतिहासिक स्वागत की अपील की

जगह जगह स्वागत की व्यवस्थाओं को देखा तथा आम जन से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आत्मीय आशीर्वाद देने की अपील की।

राजयमंत्री श्री पाठक ने आज सुबह कटनी के गोलबाजार रामलीला मैदान में व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिए।

श्री पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 14 वर्षों में मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से उन्नत प्रदेश बना दिया। आज पूरे देश मे मध्यप्रदेश की जनहितकारी योजनाओं का कई प्रदेश अनुसरण कर रहे हैं। कटनी की सभी विधानसभाओं में विकास के सैकड़ों कार्य हुए।

विजयराघवगढ़ में मुख्यमंत्री ने उन सभी विकास कार्यों को पूर्ण कराया जिसकी मांग क्षेत्र की जनता ने की। हजारों करोड़ रुपये से पूरे विजयराघवगढ़ विधानसभा में सड़कों का जाल बिछ गया। सिंचाई के लिए उल्लेखनीय कार्य कुछ ही दिनों में यहां के कृषकों को लाभ पहुंचाएंगे। स्कूल, कालेज के नए भवनों का निर्माण इससे पहले इतनी अधिक मात्रा में कभी नहीं हुआ।

बिजली की व्यवस्था हो या फिर पानी अथवा स्वास्थ्य, हर दिशा में विजयराघवगढ़ में उल्लेखनीय कार्य हुए। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अंत्योदय के स्वप्न को साकार किया। सम्बल योजना के तहत गरीबों के बिजली बिल माफ कर सीधे गरीबों को लाभ पहुंचाया प्रदेश के साथ देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीएम आवास योजना या फिर प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, ऐसी सैकड़ों योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचा और इन सभी योजनाओं के सफल संचालन के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने सजगता से कार्य करते हुए जन जन को लाभांवित किया।

24c269c1 de25 475c a08a 34ea7e32a010

आज क्षेत्र या फिर प्रदेश में कोई ऐसा माता-पिता नहीं जिसे अपने होनहार की शिक्षा के लिए धन की चिंता करनी पड़ती हो, आज कोई ऐसा बुजुर्ग नहीं जिसे तीर्थ यात्रा के लिए अपने बेटे पर आश्रित रहना पड़ता हो । मुख्यमंत्री ने कहीं बेटे का फर्ज निभाया तो महिलाओं के लिए लाडली लक्ष्मी और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना जैसी तमाम योजनाओं के तहत एक भाई का फर्ज अदा किया।

873b81c4 7422 4661 b586 436ee00d5dc2

नन्हे छात्रों से लेकर ऊंची शिक्षा हासिल करने छात्र छात्राओं के लिए शिवराज जी ने मामा का फर्ज अदा किया। राज्यमन्त्री श्री पाठक ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि ऐसे मुख्यमंत्री को हमे आशीर्वाद देने का मौका मिल रहा है। उन्होंने जन जन से अपील कि प्रदेश की साढ़े 7 करोड़ जनता को देवतुल्य और अपना परिवार मानने वाले मुख्यमंत्री का विजयराघवगढ़ विधान सभा सहित समूचे जिले की जनता ऐतिहासिक स्वागत कर जिले को गौरवान्वित करे।

Leave a Reply

Back to top button