Latestमध्यप्रदेश

बेटी के सामने पत्नी को तब तक मारता रहा चाकू जब तक मौत नहीं हो गई

खंडवा, Khandwa Crime News। खंडवा जिले के ग्राम टाकली मोरी में एक पति ने बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पेट मे शरीर के अन्य हिस्सों में कई बार चाकू मारे। जिससे मोके पर पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद पति ने स्वयं का गले पर चाकू मारा। इस दौरान 8 साल की बेटी घर में मौजूद थी। ग्राम टाकली मोरी में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात हुए हत्याकांड से सनसनी फैला हुई है। यहां रहने वाली 34 वर्षीय जमीला बी की हत्या उसके पति रियाज शाह ने कर दी। प्रारंभिक पड़ताल में यह बात सामने आई है कि रियाज अपनी पत्नी जमीला पर चरित्र शंका करता था। इस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। बुधवार को रात करीब 12:30 बजे रियाज और जमीला का विवाद हुआ। इसके बाद उसने घर मे रखे चाकू से जमीला पर वार किए।

वह तब तक उसे चाकू मारता रहा जब तक कि उसकी मौत न हो गई हो। इस बीच चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग बचाने भी आये लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। जमीला की मौत हो जाने के बाद उसने खुद को भी मारने का प्रयास किया। उसने अपने गले पर चाकू मारा। घटना की जानकारी लगने पर बोरगांव चौकी और पंधाना पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंच गए थे। पुलिस ने गंभीर हालत में रियाज को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मां हत्या में बेटी चश्मदीद

जमीला की हत्या में उसकी 8 वर्षीय बेटी चश्मदीद है। बताया जाता है कि उसके सामने ही मां जमीला और पिता रियाज का विवाद हुआ। इसके बाद उसकी आंखों के सामने ही पिता ने उसकी मां की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने अभी

Back to top button