FEATURED

बुजुर्ग महिला के डांस का वीडियो किरन बेदी ने किया था शेयर, अब हो रही ट्रोल

नई दिल्ली। दिवाली के जश्न में डूबीं एक बूढ़ी महिला का वीडियो इन-दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बूढ़ी महिला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी बताया जा रहा है। वीडियो पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरन बेदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था।

kiran bedi dance2

उन्होंने इसके साथ कमेंट भी लिखा था कि- 97 साल की उम्र में दिवाली का यह उत्साह देखने लायक है। वह प्रधानमंत्री की मां हीराबेन मोदी हैं, जो अपने घर पर दिवाली का जश्न मना रही हैं। वीडियो में वह वृद्ध महिला गुजराती गाने पर गरबा करती हुई नजर आ रही हैं।

 

हालांकि, थोड़ी देर बाद उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने माफी मांगते हुए लिखा कि अपने इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि उनसे गलती हो गई, ये पीएम मोदी की मां नहीं हैं। तक वीडियो काफी वायरल हो चुका था। सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक में इस वीडियो की चर्चा हो रही थी।दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि यह गलत पहचान के कारण हुआ था। मगर, इस मां को सलाम, जो इतनी उम्र में भी इतने उत्साह से भरी है। उम्मीद करती हूं कि जब मैं भी 97 साल की हो जाऊंगी, तो उनके जैसी ही बनी रह सकूं।

Leave a Reply

Back to top button