बीजेपी सांसद प्रताप सिन्हा के रिफेरेंस से आया था संसद सत्र के बीच कूदने वाला शख्स?, पार्लियामेंट पर अटैक की एनिवर्सरी के दिन सुरक्षा में सेंध
Video: बीजेपी सांसद प्रताप सिन्हा के रिफेरेंस से आया था संसद सत्र के बीच कूदने वाला शख्स। पार्लियामेंट पर अटैक की एनिवर्सरी के दिन सुरक्षा में सेंध लगाई है। मालूम हो संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस बीच संसद की सुरक्षा में एक बड़ी चूक हो गई है।
संसद की कार्यवाही के बीच में 2 अज्ञात शख्स दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए हैं। दोनों के कूदते ही सदन में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसे देख संसद के सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और दोनों को पकड़ लिया।
#WATCH | An unidentified man jumps from the visitor's gallery of Lok Sabha after which there was a slight commotion and the House was adjourned. pic.twitter.com/Fas1LQyaO4
इस अफरा-तफरी के दौरान कई सांसद सदन से बाहर आ गए। यह मामला ऐसे समय में हुआ है जब आज संसद पर हमले की 22वीं बरसी मनाई जा रही है। इस बीच चर्चा हो रही थी कि दोनों शख्स किसके रेफरेंस से सदन में घुसे थे?
कूदने के साथ ही कर रहे थे स्प्रे
मिली जानकारी के अनुसार, सदन में दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से कूदने के साथ ही कुछ स्प्रे करने लगे। अफरा-तफरी के बीच दोनों को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों के पास मैसूर के सांसद के रिफेरेंस से बना था। उधर, संसद के बाहर भी कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। जिसके कारण पुलिस ने उन लोगों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि दोनों के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
कौन हैं प्रताप सिम्हा?
जानकारी दे दें कि प्रताप सिम्हा मैसूर के बीजेपी सांसद हैं। प्रताप सिम्हा ने साल 2014 से अपनी राजनीति शुरू की थी। सिम्हा ने साल 2014 में मैसूर सीट से ही लोकसभा चुना लड़ा था और 32000 के बड़े मार्जिन वोटों से जीत हासिल की थी। वहीं, प्रताप ने साल 2019 में फिर से मैसूर से लोकसभा चुनाव लड़ा और कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर 1.39 लाख वोटों के अंतर से मैसूर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी।