Site icon Yashbharat.com

बीच मैच में रेफरी ने गुस्से में बॉक्सरों की कर दी कुटाई, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

viral video

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को टोक्यो ओलिंपिक से जोड़कर देख रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी शहर में बॉक्सिंग मैच का आयोजन किया जा रहा है। बॉक्सरों की शक्ल सूरत से ऐसा प्रतीत होता है कि बॉक्सिंग मैच का आयोजन चीन में किया जा है। मैच की पूरी तैयारी की गई है।

लाइव कवरेज के लिए तीन कैमरामैन रिंग में हैं। वहीं, एक पैनलिस्ट भी उपस्थित है। वहीं, दोनों बॉक्सर वार्म अप कर रहे हैं। तभी रेफरी बॉक्सिंग फ्री किक कर मैच शुरू करने की सलाह देता है। दोनों बॉक्सर एक दूसरे पर पंच करना शुरू कर देते हैं। कुछ देर तक मैच सामान्य तरीके से चलता है। इसके बाद एक समय ऐसा आता है कि दोनों लड़ते-लड़ते रेफरी के पास पहुंच जाते हैं। उस समय रेफरी दोनों को मैच रोकने के लिए कहता है, लेकिन बॉक्सर रेफरी की बात को इग्नोर कर लड़ते रहते हैं।

यह देख रेफरी को गुस्सा आ जाता है। उस समय रेफरी गुस्से में पहले बॉक्सर को पंच मारकर, तो दूसरे बॉक्सर को किक मारकर कोर्ट में गिरा देता है। तभी कई अन्य सहयोगी बीच बचाव के लिए दौड़कर आते हैं। उनमें एक व्यक्ति को रेफरी किक मारकर गिरा देता है। वहीं, दूसरे पंच से पहले बॉक्सर की सुध बुध ही खो जाती है। वह धराशयी होकर गिर जाता है। मामले की गंभीरता को देख कई लोग रेफरी को पकड़ लेते हैं। तब जाकर रेफरी शांत होता है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि दोनों बॉक्सरों को मामूली चोट आई है।

इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने रीट्वीट किया है

इस वीडियो को सेवा अधिकारी Arun Bothra ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से रीट्वीट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- किसे मेडल मिलना चाहिए। Arun Bothra के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 33 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 8 हजार लोगों ने लाइक किया है और 1 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को रीट्वीट किया है। जबकि, सैकड़ों लोगों ने हास्यास्पद आलोचना की है।

Exit mobile version