प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया का गोल्डन पंच-भारत की झोली में आए 2 स्वर्ण पदक, मेडल टेली में 6वें स्थान पर पहुंचा देश

CWG 2026 Boxing: प्रीति और जैस्मिन ने रिंग में मचाया धमाल; भारत की झोली में आए 7वां गोल्ड मेडल

प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया का गोल्डन पंच-भारत की झोली में आए 2 स्वर्ण पदक, मेडल टेली में 6वें स्थान पर पहुंचा देश

ग्लासगो: राष्ट्रमंडल खेल (कॉमनवेल्थ गेम्स 2026) के 10वें दिन भारतीय महिला मुक्केबाजों ने रिंग में अपनी ताकत का लोहा मनवाते हुए देश के लिए पदकों की बरसात कर दी। भारत की स्टार मुक्केबाज प्रीति पवार (54 किग्रा) और जैस्मिन लंबोरिया (57 किग्रा) ने अपने-अपने खिताबी मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज कर देश को दो लगातार गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) दिलाए।

इन दो सुनहरी सफलताओं के साथ ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के कुल गोल्ड मेडलों की संख्या 7 हो गई है, जबकि बॉक्सिंग में भारत का यह दूसरा गोल्ड रहा।

 प्रीति पवार का एकतरफा हमला: कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को हराकर जीता पहला CWG गोल्ड

भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने महिलाओं के 54 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में कनाडा की दिग्गज मुक्केबाज स्कारलेट डेलगाडो (Scarlett Delgado) को तीनों राउंड में पूरी तरह पछाड़ते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

जैस्मिन लंबोरिया का ‘गोल्डन पंच’: मिकेला वॉल्श को 5-0 से किया पस्त

प्रीति की जीत के तुरंत बाद महिलाओं के 57 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में जैस्मिन लंबोरिया ने नॉर्दर्न आयरलैंड की अनुभवी मुक्केबाज मिकेला वॉल्श (Michaela Walsh) को 5-0 से करारी शिकस्त देकर पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया।

पदक तालिका (Medal Tally): भारत 6वें पायदान पर पहुंचा

10वें दिन की इन शानदार सफलताओं के साथ भारत की कुल पदक संख्या 25 पहुंच गई है, जिनमें: प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया का गोल्डन पंच-भारत की झोली में आए 2 स्वर्ण पदक, मेडल टेली में 6वें स्थान पर पहुंचा देश

भारत अब पदक तालिका में 6वें स्थान पर आ गया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया कुल 132 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।

Exit mobile version