नवतारण भारत गैस एजेंसी पर खाद्य विभाग का बड़ा छापा; 1000 सिलेंडर और गाड़ियां जब्त, एडीएम ऑफिस से दबाव की कोशिश

अवैध गोदाम में मिले 900+ सिलेंडर: भोपाल में गैस एजेंसियों की मनमानी पर कसा शिकंजा; संचालक पर केस दर्ज

नवतारण भारत गैस एजेंसी पर खाद्य विभाग का बड़ा छापा; 1000 सिलेंडर और गाड़ियां जब्त, एडीएम ऑफिस से दबाव की कोशिश

भोपाल:राजधानी भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध सप्लाई का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अर्चना गैस एजेंसी पर हुई कार्रवाई के महज दो दिन बाद, खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को ‘नवतारण भारत गैस एजेंसी’ से जुड़े कर्मचारियों को अवैध रूप से सिलेंडर सप्लाई करते रंगे हाथों पकड़ा।

इसके बाद एजेंसी के अवैध गोदाम पर मारा गया छापा और भी हैरान कर देने वाला निकला, जहाँ से 900 से ज्यादा सिलेंडर बरामद हुए। पूरी कार्रवाई में करीब 1000 गैस सिलेंडर और सप्लाई वाहन जब्त किए गए हैं।

करोंद में दुकान पर उतर रहे थे सिलेंडर, भागते कर्मचारियों को घेरा

खाद्य विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि करोंद इलाके में हमीदिया रोड स्थित ‘नवतारण भारत गैस एजेंसी’ के कर्मचारी घरेलू सिलेंडरों को व्यावसायिक दुकानों पर ऊंची कीमतों में बेच रहे हैं।

अरेड़ी गांव के अवैध गोदाम में मिले 900 से ज्यादा सिलेंडर

कर्मचारियों की कड़ाई से पूछताछ के बाद खाद्य विभाग की टीम अयोध्या नगर के अरेड़ी गांव स्थित एक अवैध गोदाम पहुंची। वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए:

 कार्रवाई रोकने कलेक्ट्रेट और नेताओं के फोन से बनाया दबाव!

खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एजेंसी संचालक सहर्ष तारण मौके पर पहुंच गया और कार्रवाई रुकवाने के लिए प्रशासनिक व राजनीतिक दबाव बनवाने लगा।

अधिकारियों का दावा है कि उनके मोबाइल पर कलेक्ट्रेट में पदस्थ एडीएम सुमति पांडे के रीडर दीपक सक्सेना के लगातार फोन आए। इसके अलावा राजनीतिक स्तर से भी दबाव बनाने की कोशिश की गई, लेकिन अधिकारियों ने किसी की न सुनते हुए पूरी जब्ती और कार्रवाई को अंजाम दिया।

Exit mobile version