Site icon Yashbharat.com

बिरुहली पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती से विधायक संजय पाठक ने लिया आशीर्वाद

FB IMG 1606555510748

कटनी। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता ओजपूर्ण वक्ता, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती का कल देर रात अमरकंटक जाते वक्त बिरुहली के निर्मल छाया रिसॉर्ट में आगमन हुआ।

यहां पूर्व मंत्री विजयराघवगढ़ के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने आगवानी की। रात्रि विश्राम पश्चात सुश्री उमा भारती ने निर्मल छाया रिसॉर्ट की नैसर्गिक सुंदरता देखी साथ यहां प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए किए गए सुंदर कार्यों को सराहा।

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने क्षेत्र के बारे में जानकारी दी साथ ही यहां की संस्क्रति एवं ग्रामीण क्षेत्र की सुंदर धरा के विषय मे विस्तार से बताया। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री से आशीर्वाद भी लिया।

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती मैहर से अमरकंटक प्रवास पर थी जिनका रात्रि विश्राम बिरुहली में हुआ। सुबह यहां कई भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की इसके बाद अमरकंटक के लिए प्रस्थान किया। उन्होंने यहां पहुंचे ग्रामीण जनों से आत्मीयता से संवाद भी किया।

Exit mobile version