Site icon Yashbharat.com

बिरसिंहपुर की यूनिट में आई खराबी, गिरा बिजली उत्पादन स्‍तर

Mobile tower rules in hindi

भोपाल। संजय गांधी थर्मल पॉवर स्टेशन बिरसिंहपुर की पांच सौ मेगावाट की एक यूनिट में फिर खराबी आ गई। इसके बाद यूनिट बंद कर दी गई है। इससे पहले भी 24 दिसंबर से आठ जनवरी तक यह यूनिट बंद थी। इस यूनिट के खराब होने से प्रदेश में बिजली उत्पादन गिर गया है।

बिजली उत्पादन में 3770 मेगावाट का रिकार्ड उत्पादन बनाने के बाद चंद ही दिनों में बिजली उत्पादन गिर गया है। बिरसिंहपुर संयंत्र में पांच सौ मेगावाट की यूनिट में पिछले महीने खराबी आई थी, जिसे भेल के इंजीनियरों ने ठीक कर चालू किया था। यूनिट को चालू करने में करीब पांच करोड़ रुपए का खर्च आया था।

इसके बाद भी यह यूनिट दस दिन भी नहीं चल पाई। सूत्रों का कहना है कि इंजीनियरों ने पहले ही ट्यूब में लीकेज होने की जानकारी अफसरों को दे दी थी। फिर भी उसे ठीक नहीं करवाया गया। अब पूरे प्रदेश में 4080 मेगावाट की वजह से 2330 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। वहीं हाईडल में 316 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।

Exit mobile version