Sunday, May 17, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजन

बिग बॉस 11: करण पटेल की इस छोटी गलती से कहीं हाथ से न निकल जाए उनका शो

मुंबई- बिग बॉस सीजन 11 का आधा से ज्यादा समय बीत चुका है और शुरू में कई बिगड़े हुए रिश्ते अब काफी करीब दिखाई दे रहे हैं। बात की जाए शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की तो दोनों घर में घुसते ही काफी लड़ाईयां करते हुए दिखे थे। घर के बाकि लोगों का तब कहना था कि ये लड़ने का नाटक कर रहे थे क्योकि इन्हें अच्छी खासी फुटेज चाहिए थी।

एक दूसरे के जान के दुश्मन रहे विकास और शिल्पा अब काफी करीब आ गए हैं। घर में एक साथ मिलकर खेलने से लेकर प्लानिंग करने में भी दोनों साथ दिखाई देते हैं। वहीं शिल्पा जब भी अकेली होती हैं तो विकास काफी लिहाज से बात करते हुए दिखते हैं।

बता दें पिछले हफ्ते बिग बॉस के घर में हिना खान और दूसरे प्रतियोगियों को सलाह देकर करण पटेल खुद को हीरो समझ रहे थे। बिग बॉस के घर में जाकर हिना खान को नीचा दिखानें की कोशिश करके शिल्पा को बढ़ावा दिया। उन्होंने हिना खान को खूब बातें सुनाई जिससे उनकी इमेज खराब हो, दूसरी तरफ वहीं शिल्पा की तारीफो के झूठे पुल बांधने में करण पाटेल ने कोई कसर न छोड़ी। लेकिन वह नहीं जानते थे कि घर से बाहर निकलकर उन पर एकता कपूर की गाज गिरने वाली है।

दरअसल, करण पटेल एकता कपूर के बैनर के साथ काम करते हैं जिसके तहत वह किसी भी दूसरे प्रोडक्शन हाउस के शो के पार्ट नहीं बन सकते। इसलिए जब बिग बॉस के घर से करण बाहर आए और दूसरे दिन अपने डेली सोप ये हैं मोहब्बतें के सेट पर गए तो वहां पर एकता ने उनकी बुरी तरीके से सभी के सामने क्लास लगा दी। एकता ने कहा कि बालाजी का हिस्सा होते हुए कैसे करण एंडमोल के शो में चले गए। यही नहीं उन्होंने करण को इस पूरे वाक्ये की सफाई देने को भी कहा है।

एकता ने पूरी टीम के सामने साफ किया कि उनके बैनर में काम करने वाला कोई भी सदस्य किसी दूसरे बैनर के साथ नहीं जुड़ सकता और यदि कोई ऐसा करता है तो उसके साथ भी वह ऐसे ही पेश आएंगी जैसे कि करण के साथ आई हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply