Latest

बाल भारती पुस्तक में बड़ी चूक : 8वीं की मराठी पुस्तक में क्रांतिकारी सुखदेव की जगह कुर्बान हुसैन का नाम

महाराष्ट्र में 8वीं कक्षा की मराठी बाल भारती पुस्तक में बड़ी चूक सामने आई है। शहीद सुखदेव की जगह पुस्तक में कुर्बान हुसैन का नाम छापा गया है।

हैरानी इस बात पर है कि बाल भारती ने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया जिससे नया विवाद पैदा हो गया।

बाल भारती के निदेशक विवेक गोसावी ने कहा, प्रसिद्ध लेखक यदुनाथ थत्ते ने अपनी प्रतिज्ञा पुस्तक में ‘मेरे देश पर मेरा प्रेम है’ पाठ्यक्रम में सुखदेव का जिक्र नहीं किया है।

बाल भारती की ओर से सुखदेव का नाम नहीं हटाया गया। इसलिए हमारी गलती नहीं है। गोसावी ने कहा, भाषा विषय में किसी लेखक का लेख जस का जस छापा जाता है उसमें बदलाव नहीं किया जाता।

उन्होंने कहा, कुर्बान हुसैन भी क्रांतिकारी थे। स्वतंत्रता के इतिहास में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का नाम एक साथ लिया जाता है लेकिन थत्ते के लेख में सुखदेव का नाम नहीं है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम