बालिंग करते वक्त सीने में उठा था दर्द, मैच जीता पर जिन्दगी की जंग हार गया युवा क्रिकेटर
बड़वाह। बालिंग करते वक्त सीने में उठा था दर्द मैच जीता पर जिन्दगी की जंग हार गया युवा क्रिकेटर यह घटना खरगोन जिले के ग्राम काटकूट में हुई टूर्नामेंट में मैच के दौरान खिलाड़ी इंदल पुत्र राम प्रसाद 22 वर्षीय निवासी बंजारा की अचानक तबियत खराब हो गई। उसे काटकूट अस्पताल के बाद सीधे बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
अभी डाक्टरों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। जानकारी के अनुसार ग्राम काटकूट में लाइनपुरा क्रिकेट क्लब द्वारा टूर्नामेंट का मैच रखा गया है। इसमें नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की टीम पहुंची थी। यहीं टूर्नामेंट में ग्राम बरझर टांडा की टीम के खिलाड़ी भी मैच खेलने के लिए गए थे।
इंदल की टीम विजय हुई तो खिलाड़ी नाचने लग गए थे। वहीं इंदल ने खिलाड़ियों को कहा कि मुझे घबराहट हो रही है। अस्पताल ले चलो, जैसे ही दो खिलाड़ी इंदल को अस्पताल लेकर पहुंचे। पीछे तो सभी खिलाडी़ पहुंच गए थे। डाक्टर ने सीधे बड़वाह रेफर कर दिया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बरझर टांडा की टीम ने पहले बैटिंग करके छह ओवर में करीब 70 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसमें खिलाड़ी इंदल ने खूब छक्के-चौके लगाए थे। सामने गांव मेडल की टीम मैदान में थी। इंदल ने पांचवें ओवर में बालिंग के बाद सीने में दर्द और घबराहट होने का बताकर सीधे पेड़ के नीचे जा कर बैठ गया। इसके बाद अन्य खिलाड़ी ने छटे ओवर में बालिंग की।








