Thursday, April 9, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

बालाजी दर्शन के लिए जा रही जीप और मिनी बस में टक्कर, चार की मौत

जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले में देर रात जीप और मिनी बस की भिंड़त में 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और 6 लोग घायल हो गए। ये लोग बांदीकुई से मेहंदीपुर बालाजी जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था की चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक अन्य गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया।

हादसे में सेक्टर 23 भीम कॉलोनी गुड़गांव निवासी रामप्रसाद (61), हाउस नंबर 322 ओमविहार हरियाणा निवासी हरिराम (49), कानपुर निवासी अमन (25) और बुड़ली थाना दौसा निवासी शेरसिंह गुर्जर (23) की मौत हो गई है।

इनमें से रामप्रसाद और हरिराम का शव सीएचसी सिकंदरा में रखा गया है। वहीं अमन और शेरसिंह का शव राजकीय चिकित्सालय की मॉर्चरी में रखा गया है। पुलिस के अनुसार ये रात को ट्रेन से बांदीकुई आए थे। इसके बाद जीप से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा में आते ही मिनी बस से जीप का एक्सीडेंट हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply