Friday, May 22, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

बालाघाट में ब्रॉडगेज: 25 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर 115 किमी की रफ्तार से दौड़ी स्पेशल ट्रेन

बालाघाट। समनापुर-लामता के बीच शनिवार को ब्रॉडगेज का काम पूरा होने के बाद स्पेशल ट्रेन से स्पीड ट्रायल किया गया। साढ़े चार घंटे में टावर कार से तकनीकी परीक्षण के बाद सीआरएस (रेलवे सेफ्टी कमिश्नर) ने 115 की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया। स्पेशल ट्रेन ने 25 किमी सफर 15 मिनट में तय किया। बालाघाट-जबलपुर नैरोगेज का अमान परिवर्तन लामता-समनापुर का इलेक्ट्रिफिकेशन होने के बाद पूर्ण हो गया है।

रेलवे के तकनीकी अधिकारियों ने सीआरएस निरीक्षण के पूर्व लामता में विधिवत पूजन किया। फिर अफसरों का एक दल टावर कार से लामता से समनापुर पहुंचा और उन्होंने तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की। ट्रैक दुरुस्त पाए जाने पर स्पेशल ट्रेन दौड़ाई गई।

टाइम लाइन –सुबह 08 बजे नैनपुर से लामता पहुंचा तकनीकी दल। 8.30 बजे इस ट्रैक पर दौड़ाया गया डीजल इंजन। – 9 बजे समनापुर पहुंचा डीजल इंजन। -9 बजे लामता से समनापुर के लिए रवाना हुई मोटर ट्राली व टावर कार। -1.30 बजे समनापुर पहुंची टावर कार। -1.30 से 2.30 बजे तक तकनीकी पहलुओं पर की गई चर्चा। -2.45 बजे समनापुर से लामता के बीच किया गया स्पीड ट्रायल। समनापुर-लामता ट्रैक में पुलों पर धीमी हुई रफ्तार।

मनेंद्र उत्तल, डीआरएम, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कहा कि जबलपुर से बालाघाट के बीच नैरोगेज अमान-परिवर्तन के निर्माण का अंतिम चरण का काम पूर्ण हो चुका है। निरीक्षण के बाद ट्रैक पर बालाघाट से सीधे जबलपुर के लिए ट्रेन की राह आसान हो जाएगी। कुछ दिनों में ही बालाघाट से जबलपुर तक सीधी रेल सेवा शुरू हो जाएगी।

-मनेंद्र उत्तल, डीआरएम, दक्षिण पूर्व मध्य रेलव

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम