Friday, May 1, 2026
Latest:
katni

बारडोली की बेटी अदिति बनी सिविल जज, पिता के सपने को किया साकार

कटनी। बाडोली की एक होनहार बेटी ने पिता के सपने को साकार कर दिखाया है। पिता भले ही इस दुनिया में न हों लेकिन उनकी प्रेरणा से उसने बाडोली के नाम को बढ़ाया है। दुबे कॉलोनी निवासी अदिति कुमार शर्मा पिता गजेंद्र कुमार शर्मा नेहरू स्कूल भोपाल से 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद बीए, एलएलबी ऑनर्स भोपाल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। इसके बाद एमपी सिविल जज 2017 के एग्जाम में शामिल हुई। 17 मई को रिजल्ट आने पर उनका सिलेक्शन सिविल जज के लिए हुआ है।

अदिति शर्मा की ऑल इंडिया में 93 में से 21 रैंक आई है। अदिति शर्मा ने कहा कि उसके पापा हमेशा उसकी पर्सनालिटी को देखकर कहते थे कि तुम एक अच्छी जज बनना। उन्हीं के प्रेरणा से प्रेरित होकर के उसने कठिन परिश्रम किया और सिविल जज में सिलेक्ट हुई। अदिति ने कहा कि उसका मन प्रशासनिक सेवा में जाने का था, लेकिन उनके पिता ने कहा कि प्रशासनिक से अच्छा है, न्यायपालिका में जाओ। अदिति ने कहा किया वह पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करेगी।

अदिति ने बताया कि 2009 में उनके पापा की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। इसके बाद भी उसने अपने हौसले को कम नहीं होने दिया। कड़ी मेहनत के साथ जबलपुर में कोचिंग करते हुए मिस्टर उमाकांत सोनी के मार्गदर्शन में उसने जज की तैयारी की। मां रेणुका शर्मा हमेशा उसका हौसला बढ़ाती हैं। भाई गंधर्व शर्मा और शांतनु शर्मा ने भी जज बनने में अहम रोल प्ले किया। अदिति ने कहा कि उनके नाना पूर्व शिक्षा मंत्री विभाष चंद्र बैनर्जी, मामा समीर बैनर्जी ने भी हमेशा उनका मार्गदर्शन किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply