Wednesday, April 15, 2026
Latest:
#MP Vidhansabha ElectionsFEATURED

बाबा केदार के दरबार में पीएम मोदी ने की भोले की पूजा-अर्चना

केदारनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम पहुंचकर किए बाबा केदार के दर्शन, अभिषेक के साथ पूजा-अर्चना की। साथ ही केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

प्रधानमंत्री सुबह नौ बजकर 37 मिनट पर केदारनाथ धाम पहुंचे, दस बजकर सात मिनट पर उन्‍होंने पूजा अर्चना शुरू की। करीब 17 मिनट तक पीएम मोदी ने पूजा की। पुरोहितों ने मोदी को अंगवस्त्र भेंट किया। मोदी ने पारंपरिक वेशभूषा पहनी हुई थी। कमर में गमछा बंधा था, हाथ में छड़ी थी। इसके बाद उन्‍होंने मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद वहां मौजूद तीर्थयात्रियों और स्‍थानीय लोगों का पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्‍वीकार किया।

परिक्रमा के बाद पीएम को मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने शाल ओढ़ाया। इस मौके पर स्‍मृति चिह्न भी भेंट भी किया। इसके बाद पीएम मोदी ने केदारनाथ मंदिर के समीप चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों से संबंधित नक्‍शों का अवलोकन भी किया। करीब एक घंटे तक केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद पीएम मोदी विश्राम के लिए मंदिर के पास सेफ हाउस पहुंचे। यहां कुछ देर विश्राम करेंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply