Latest

बाढ़ में फंसे बच्चे को थाना प्रभारी ने कंधे पर बैठाकर बचाया, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

मध्यप्रदेश में कई दिनों से तेज बारिश हो रही है, जिससे वहां कई इलाकों में बाढ़ से हालत बन गए हैं। लगातार बारिश की वजह से प्रदेश की कई नदियां और नाले उफान पर हैं। लोगों की मदद के लिए पुलिस जवान और एनडीआरएफ की टीम जुटे हुए हैं। प्रदेश के राजगढ़ के एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर पुलिस के लिए तारीफों के पुल बांध दिए हैं।

बारिश और बाढ़ में फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए पुलिस टीम सामने आकर मदद कर रही है। तलेन थाना प्रभारी विभेंद्रू व्यंकट टांडिया और पुलिस स्टॉफ की इन ऐसे लोगों की मदद करने के लिए खूब तारीफ हो रही है,

जो बाढ़ में फंसे हुए हैं। तलेन पुलिस ने जान जोखिम में डाल कर काशीपुरा निवासी दस साल के मयंक, 12 साल के रुपेश और 62 साल के पीरु लाल प्रजापति की जान बचाई है।

पुलिस जब पानी में उतरी तो टीम क सदस्यों के गले तक पानी भर आया था। इस दौरान बच्चों को कंधे पर बैठाकर पुलिस का एक जवान उन्हें सुरक्षिता स्थान पर ले आया। थाना प्रभारी और उनकी टीम ने बिना अपनी जान की परवाह किए पानी में उतर गए और वहां से फंसे लोगों की मदद की।

राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने जिला पुलिस के इस कार्य की सराहना की और उन्हें सलाम किया। पुलिस की टीम में उप निरीक्षक आरके काकोडिया, सहायक उप निरीक्षक आर सी नारोलिया, आरक्षक दीपक यादव, आरक्षक शिव कुमार, सैनिक मोहन सिंह, देवेन्द्र एवं शैलेंद्र सिंह शामिल थे।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम