बागेश्वरधाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कोर्ट का बड़ा निर्देश, कई मीडिया संस्थानों से मांगा जवाब, FB, X, Youtube को नोटिस

1664850 bageshwar paisa

इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के फेसबुक FB, यू-ट्यूब और एक्स x को निर्देश दिया है कि बागेश्वरधाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां तत्काल हटाएं। दरअसल, आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विरुद्ध इंटरनेट मीडिया पर पूर्व विधायक आरडी प्रजापति व अन्य द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट करने को चुनौती देते हुए उनके शिष्य रंजीत सिंह पटैल ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

प्रारंभिक सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण विभाग के सचिव, महाकवरेज न्यूज एमपी के चीफ एडिटर, लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली के चीफ एडिटर, प्रभात खबर कोलकाता के चीफ एडिटर, जनता वाणी के चीफ एडिटर, यू-ट्यूब गूगल के सीईओ, फेसबुक मेटा हैदराबाद के सीईओ, एक्स के कम्युनिकेशन सीईओ और पूर्व विधायक आरडी प्रजापति को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।मामले की अगली सुनवाई आठ जनवरी, 2024 को होगी।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता पंकज दुबे व अक्षय खंडेलवाल ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम छतरपुर के पीठाधीश्वर हैं। वे सनातन धर्म के पूजनीय संत हैं और उनकी महिमा पूरे विश्व में फैली है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि आचार्य शास्त्री की विलक्षणता से नाखुश होकर दुर्भावनावश पूर्व विधायक प्रजापति ने इंटरनेट मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट और खबरें प्रकाशित-प्रसारित कराई हैं।

इसे भी पढ़ें-  इंदौर में प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर शिवम वर्मा ने बदले एसडीएम, लापरवाही पर अफसरों को नोटिस और वेतन काटने के आदेश