Sunday, May 10, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

बाकल पुलिस ने मुक्त कराए 61 मवेसी, आरोपी फरार

कटनी। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान के तहत कटनी जिले में गुजरने वाले अवैध रूप से गौवंश की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 13.04.2021 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम राजा मलैया टावर के पाम तालाब के किनारे कुछ गौ तस्कर अवैध रूप से हन्या करने के प्रयोजन मे एक स्थान से दूसरे ले जाने के लिए बाधकर रखे है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अनिल काकडे के नेतृत्व मे सउनि रामेश्वर पटेल कार्यवाहक मउनि अजय सिंह बैस कार्यवाहक प्रआर 497 अवधेश मिश्रा , आर 290 अंकित कनोजिया आर .543 शिवकुमार सोनवानी आर .147 बलबीर सिंह आर .675 दीलीप कोल आर 413 दीपक आर .719 बुद्ध कुमार सैनिक 167 संजय दुबे के तालाब के पास से 61 नग काले , सफेद चितकबरे, भूरे छोटे बडे बैलो को तालाब के किनारे थूप मे आरोपी रविराज गोड़ अपने साथी राहुल गोड़, मनोज उर्फ अक्षय लाल गोड के साथ बैलो को बाधकर कर रखा था जो पुलिस को आते मौके से फरार हो गये।

आरोपियों के विरुद्ध गौ तस्कर अवैध रूप से हत्या करने के प्रयोजन मे बाधकर रखे जाने पर धारा 4,6.9 म.प्र गौवंश के वध का प्रतिषेध अधिनियम के तहत दण्डनीय पाये जाने मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम