katniLatest

बाइक से जा रहे युवक को रोका और मार दी गोली, घायल की हालत गम्भीर

कटनी। एनकेजे रेल पुलिस चौकी के पास  रविवार की रात 2 बदमाशों ने बाइक से जा रहे युवक को रोका और गोली मार दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

IMG 20180812 WA0046गोली लगने वाले युवक की हालत गम्भीर है। मिली जानकारी के अनुसार रात को 8 बजे नई कटनी में रेलवे पुलिस चौकी के पीछे मुख्य मार्ग में बाइक सवार युवक एनकेजे जैन कॉलोनी निवासी अभिषेक श्रीवास्तव  की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान बजरिया में है।

IMG 20180812 WA0049

रविवार देर रात वह शहर से खरीदारी कर अपने घर लौट रहा था। जैन कॉलोनी के पहले ही रेलवे की निर्माणाधीन बिल्डिंग के समीप मोपेड वाहन पर सवार दो युवक उसे मिले और हाथ देकर रोका।

अभिषेक ने गाड़ी रोकी तो इनमे से एक युवक उसके पास पहुचा और अभिषेक पर पर गोली चला दी। हमलावर का  पहला फायर मिस हो गया तो आरोपी ने दूसरी गोली चलाई जो अभिषेक के पैर में लगी।

गोली मारने के बाद दोनों हमलावर मौके से भाग निकले। अभिषेक घायल अवस्था में सड़क पर ही पड़ा रहा। राहगीरों ने 100 डायल और 108 को खबर दी जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया।। जहाँ  अभिषेक का इलाज जारी है। हमलावर कौन थे और इनकी अभिषेक से क्या दुश्मनी थी फिलहाल इसका पता नहीं लग सका। कोतवाली तथा एकेजे पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Back to top button