Site icon Yashbharat.com

बाइक पर लिखा कुछ ऐसा जिसने भी पढ़ा हंसी नहीं रोक सका, आप भी जरूर देखें

n2403710748e448903e918b3ec4503a6ae9c687ae9cae441af588761c2060e173b4d688488

Ajab gajabसोशल मीडिया की दुनिया भी निराली है. यहां कुछ भी कभी भी वायरल हो सकता है. ये एक ऐसा मार्केट है जहां सबकुछ धड़ल्ले से बिकता है. सनसनीखेज ख़बरों से लेकर वायरल वीडियो, फोटो इंटरनेट पर सबकुछ ट्रेंड करता है. कोरोनावायरस के चलते इन दिनों फेक न्यूज और वीडियोज की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ. वहीं इस दौरान कई मजेदार वीडियो और फोटो भी सामने आए जिसे देखकर लोगों को महामारी के बीच भी मुस्कुराने का मौक़ा मिला.

कोरोना ने लोगों की जिंदगी में भारी उथलपुथल मचाई. महामारी से लाखों लोगों की जान गयी. सड़कों पर पैदल चलते लोगों के संघर्षों की इमोशनल कहानियों ने भी लोगों के आंखों में आंसू लाए. पर इन सबसे इतर कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने इस आपदा में अवसर की तरह हंसने मुस्कुराने के मौके तलाश ही लिए.

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसी ही एक फोटो छाई हुई है जिसे देखकर आप हंसे बिना नहीं रह सकेंगे.

 

वैसे तो कोरोना संक्रमण को झेलने वाला ही शायद इसका दर्द जान सकता है. लेकिन किसी ने शायद इस बीमारी को ज्यादा ही सम्मान दे दिया और लोगों में इसका खौफ भी बढ़ा दिया. सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रेंड कर रही एक फोटो में किसी शख्स ने अपनी बाइक पर एक पैम्फलेट चिपका रखा है जिसपर लिखा हुआ है ‘भूतपूर्व कोरोना पॉजिटिव’. इसके साथ ही नीचे लिखा है कृपया पद की गरिमा को बनाए रखें. सोशल मीडिया यूजर्स को ये फोटो काफी एंटरटेन कर रही है. लोग ना सिर्फ इसे एन्जॉय कर रहे हैं बल्कि इसपर मजेदार कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं.

Exit mobile version