हाथियों के साथ पहुँची रेस्क्यू टीम, तांडव मचा रहे बाघ को इनक्लोजर भेजने की कवायद

IMG 20180324 WA0013

बरही/कटनी । गत 17 मार्च से बरही वन परिक्षेत्र के कुआँ-करौदी में आतंक का पर्याय बन चुके बाघ को इनक्लोजर में भेजने की कवायद आज शनिवार की दोपहर से प्रारंभ कर दी गई है।

नेशनक पार्क बांधवगढ़-ताला से दो हाथियों के साथ रेस्क्यू टीम कुआँ के जंगल पहुँच चुकी है। हाथियों के सहारे रेस्क्यू टीम बाघ को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है।

गौरतलब है कि गत 17 मार्च को बाघ ने लकड़ी लेने पहुची कुआँ निवासी झल्ली बाई नामक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था, इसी तरह बीते 3 दिन के अंदर बाघ ने दो बछड़े व एक बकरी को जहां अपना निवाला बना लिया है, तो वही कुआँ-करौदी में दिनभर सड़क किनारे उसकी चहलकदमी से ग्रामीण दहशत के साए में है

इसे भी पढ़ें-  'इनके साथ काम करना बुरे सपने जैसा, बात करने की तमीज नहीं'-दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर साधा निशाना; एक्टर ने भी दिया करारा जवाब, जानें क्या है पूरा माजरा

Leave a Reply