Tuesday, May 12, 2026
Latest:
FEATUREDkatniमहाकौशल की खबरें

हाथियों के साथ पहुँची रेस्क्यू टीम, तांडव मचा रहे बाघ को इनक्लोजर भेजने की कवायद

बरही/कटनी । गत 17 मार्च से बरही वन परिक्षेत्र के कुआँ-करौदी में आतंक का पर्याय बन चुके बाघ को इनक्लोजर में भेजने की कवायद आज शनिवार की दोपहर से प्रारंभ कर दी गई है।

नेशनक पार्क बांधवगढ़-ताला से दो हाथियों के साथ रेस्क्यू टीम कुआँ के जंगल पहुँच चुकी है। हाथियों के सहारे रेस्क्यू टीम बाघ को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है।

गौरतलब है कि गत 17 मार्च को बाघ ने लकड़ी लेने पहुची कुआँ निवासी झल्ली बाई नामक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था, इसी तरह बीते 3 दिन के अंदर बाघ ने दो बछड़े व एक बकरी को जहां अपना निवाला बना लिया है, तो वही कुआँ-करौदी में दिनभर सड़क किनारे उसकी चहलकदमी से ग्रामीण दहशत के साए में है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply