Latestमध्यप्रदेश

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बिरुहली बीट में बाघिन ने दिया था चार शावकों को जन्म, एक का शव मिला

बांधवगढ़ की बिरुहली बीट के कक्ष क्रमांक 406 में जुट्टा तलैया वाली बाघिन अपने चार शावकों के साथ थी। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र में सोमवार को डेढ़ से तीन महीने के बीच के शावक का शव मिला है।

शावक के शव की चारों तरफ बाघ के पगमार्क मिले हैं। बिरुहली बीट के कक्ष क्रमांक 406 में जुट्टा तलैया वाली बाघिन अपने चार शावकों के साथ थी। अनुमान है कि एक शावक पर बाघ ने हमला किया और उसे बुरी तरह से नोचकर मार डाला।

बाघ ने अन्य शावकों पर भी हमला करने का प्रयास किया होगा, लेकिन बाघिन ने सामना किया और तीन शावकों को बचाते हुए वहां से चली गई। प्रबंधन बाघिन और शावकों को ढूढने में जुटा है। आशंका है कि कहीं तीन शावक और बाघिन भी तो घायल नहीं हुए हैं। वन विभाग ने शावक के शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके शव को जला दिया है। उधर, बाघ के पदचिह्न आसपास नजर आ रहे हैं, इससे बाघिन और उसके शावकों के सिर से खतरा टला नहीं है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम