Site icon Yashbharat.com

बला की खूबसूरती फिर भी दुनिया का सबसे बदनाम शहर !

2016 11image 16 49 286909885ee ll

इंटरनेशनल डेस्क। दुनिया के कई शहर अपनी ऐतिहासिकता, पर्यटन और खास विशेषताओं को लेकर काफी प्रसिद्ध हैं। इन शहरों को देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक आते हैं, लेकिन दुनिया में एक शहर ऐसा भी है जो अपनी बदनामी के कारण पूरी दुनिया में काफी मशहूर है। इस शहर में पैदा होने वाले बच्चों को पता नहीं होता कि उनके पिता कौन हैं, यहां तक की बच्चे पैदा करने वाली मां भी नहीं जानती कि उसके बच्चे का पिता कौन है?  फिलीपिन्स में एंजिल्स सिटी यहां का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है। इस पूरे शहर में ज्यादातर यौनकर्मी ही रहते हैं। यह फिलीपिन्स का जाना-माना टूरिस्ट स्पॉट भी है।

फिलीपिन्स के एंजिल्स सिटी की कुल आबादी लगभग साढ़े 3  लाख के आसपास है, लेकिन इन लोगों के अलावा यहां केवल टूरिस्ट ही नजर आते हैं। यहां आपको कई ऐसे बच्चे मिल जाएंगे, जिन्हें जन्म से ही पता नहीं होता, कि उनका पिता कौन है। मालूम हो कि हर साल 40 लाख से ज्यादा विदेशी टूरिस्ट फिलीपिन्स आते हैं, इसमें ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई होते हैं।

एंजिल्स सिटी में काम करने वाली यौनकर्मी जब प्रेग्नेंट हो जाती है, तो बच्चे को पैदा करने के अलावा उनके पास कोई दूसरा कोई चारा नहीं होता। यहां पैदा होने वाले ज्यादातर बच्चों का बुरा हाल है।  यहां पर जिन बच्चियों को इस धंधे में उतार दिया जाता है, उनकी पहली बोली 16 से 20 हजार में लगती है, इस काम में करीब 15 हजार मासूम युवतियां लिप्त हैं और ये गिनती बढ़ती ही जा रही है।

 

लेकिन कई ऐसी संस्थाएं सामने आई हैं, जो इन बच्चियों को बचाकर इनके भविष्य को सुनहरा बनाने की पहल कर रही है।

 

 

Exit mobile version