Monday, May 25, 2026
Latest:
FEATUREDkatni

बरही से 5 दिन से लापता बालिका का शव मिला, रेप के बाद हत्या का संदेह

बरही, कटनी। समीपी मैहर तहसील के बदेरा थाना में जंगल मे एक बालिका का क्षत विक्षत अवस्था मे शव मिलने से सनसनी फैल गई। बालिका के साथ हत्या के पहले बलात्कार की आशंका जताई गई है।

बदेरा थाना क्षेत्र अमगार जंगल में  एक बालिका का शव मिलाा बालिका बरही थाना क्षेत्र रामपुरवा की बताई जा रही है।

सूत्रों की माने तो बरही थाने में परिजन शिकायत के लिए 5 दिनों से पुलिस के चक्कर काट रहे थे। बालिका 5 दिन से  लापता थी शव को बुरी तरह से जंगली जानवरों ने भी निवाला बनाया। मौके पर बदेरा थाना पुलिस पहुंच गई है। फिलहाल एसएफएल टीम के आने का इंतजार हो रहा था। बालिका आदिवासी समाज की बताई जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply