katni

बरही में शराब दुकान हटाने सड़क पर उतरे विद्यार्थी

बरही/कटनी- 1 मार्च से अंग्रेजी शराब दुकान का संचालन घनी आबादी वाले रहवासी क्षेत्र व कालेज के पास होने से क्षेत्र के रहवासी व कालेज के विद्यार्थी मैदान में उतर आए और शराब दुकान कही और शिफ्ट करने की मांग कर रहे है। रविवार-सोमबार को क्षेत्र के रहवासियों के साथ ही कालेज के सैकड़ो विद्यार्थी बरही थाना पहुँच कर टीआई रावेंद्र द्विवेदी से शराब दुकान हटवाने की मांग की, वही आज आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर की चौखट में भी बरही शराब दुकान को स्थानान्तरित करने का मामला पहुँच गया।
 थाना के बाद कलेक्टर से लगाई गुहार,
कलेक्टर के साथ पुलिस को दिए गए मांग-पत्र में आरोप लगाया है कि बरही कम्प्यूटर कालेज के साथ-साथ महज 50 मीटर की दूरी पर स्कूल की बाउंड्री लगी हुई है, वही शराब दुकान के ठीक पीछे हनुमान जी की मंदिर भी है, ऐसी स्थिति में शराब दुकान का संचालन में नियम-कानून को दरकिनार कर दिया गया है। अधिकारियों को सौपे ज्ञापन में बालिकाओं, महिलाओ व क्षेत्र के रहवासियों के लिए दिनभर प्रदूषित माहौल निर्मित रहने की बात कही गई है और तत्काल विजयराघवगढ़ मार्ग में 1 मार्च से नए स्थान में प्रारंभ हुई शराब दुकान को हटाने मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button