katni

बरही में बाघ ने फिर किया प्रौढ़ पर हमला

बरही। लगता है ग्रामीण जानबूझकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे है। आज सोमवार की सुबह एक बार फिर बाघ ने प्रौढ़ पर हलमा कर उसे लहूलुहान कर दिया। यह घटना बरही वन परिक्षेत्र के सलैया सिहोरा जंगल स्थित मगरहा नाला के पास की हैए एक सप्ताह पूर्व भी इसी स्थल पर तेंदूपत्ता तुड़ाई के दौरान प्रौढ़ 55 वर्षीय चंदू भूमिया पर हमला किया था। इस संबंध में प्राप्त जानकारी मुताबिक ग्राम सलैया-सिहोरा निवासी 50 वर्षीय सुक्खू रजक जब तेंदूपत्ता की तुड़ाई कर रहा था, तभी बाघ उस पर टूट पड़ा। चीख सुनकर उसके अन्य साथी मौके पर पहुंच गए, तभी बाघ ने उसे छोड़ कर झाड़ियो के अंदर चला गया, यह घटना सलैया जंगल मगरहा नाला के पास कक्ष क्रमांक 418 की है। घायल को 108 वाहन से बरही अस्पताल पहुचाया गयाए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कटनी रेफर कर दिया गया। घायल सुक्खू के सिर, हाथ व कमर लहूलुहान हुआ है।

हड़ताल में वन अमला
इधर घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गईए लेकिन अपनी मांगों को लेकर विभाग के कर्मचारी से लेकर रेंजर तक के हड़ताल में होने से विभाग का एक भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे जंगल से सटे गांव में जहां दहशत बरकरार है, तो वहीं वन्य प्राणी व जंगल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो गया है।

Leave a Reply

Back to top button