बरही में पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप, जाजागढ़ में 270 ट्राली रेत जप्त

IMG 20200303 WA0013

कटनी। रेत के अवैध खनन परिवहन पर लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही से रेत कारोबारियों में हड़कंप मचा है ।

बरही थाना प्रभारी अंकित मिश्रा से मिली जानकारी अनुसार बरही थाना क्षेत्र के जाजागढ़ में एसडीओपी शिखा सोनी थाना प्रभारी अंकित मिश्रा के संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की गई ।

IMG 20200303 WA0014

इस दौरान सैकड़ों ट्रक रेत मौके पर पाई गई अधिकारियों को देख रेत कारोबारी मौके से भाग खड़े हो गए।

थाना स्टाफ व एसडीओपी मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर रेत जप्त कर ली गई है। 270 ट्राली रेत जप्त कर सरपंच सचिव के सुपुर्द की गई है।

अपडेट… विवेक शुक्ला