Katni Corona Update कटनी। जिले में पिछले 24 घंटे में 659 सेम्पल की रिपोर्ट में 132 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
जिसमे रेपिड एंटीजन टेस्ट की 300 सेम्पल की रिपोर्ट में 66 और मेडिकल कॉलेज जबलपुर से मिली 359 सेम्पल की रिपोर्ट में भी 66 मरीज मिले हैं।
इन आंकड़ों के आधार पर आज कटनी जिले में संक्रमण की दर 20 प्रतिशत के आसपास रही। 1 मई को 110, 2 मई को 190, 3 मई को 138, 4 मई को 140 और आज 5 मई को 132 केस मिले हैं।
जिले में अब तक कुल 7 हजार 809 पॉजीटिव केस मिल चुके हैं। पिछले 24 घण्टे में 117 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक 6664 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

