अच्छी खबर : डेढ़ महीने बाद एक हजार से नीचे एक्टिव केस, आज पॉजीटिव केस से दुगने मरीजों ने दी कोरोना संक्रमण को मात

09 01 2021 bhandara hospital fore

कटनी(आशीष रैकवार) । जिले में कोरोना संक्रमण से हर दिन राहत मिल रही है। पॉजीटिव केस की संख्या में भी कमी आ रही है। करीब डेढ़ महीने बाद एक्टिव केस की संख्या 1 हजार से नीचे आई है।

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक आज जिले में 958 एक्टिव केस हैं और 178 मरीजों को जिला चिकित्सालय और कोविड केयर सेंटर में भर्ती करते हुए इलाज किया जा रहा है, जबकि 780 मरीज होम आईसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं।

खास बात यह है कि पिछले 24 घंटे में जितने पॉजीटिव केस मिले हैं, उससे कहीं अधिक मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है।

24 घंटे में 74 केस, 145 ने दी कोरोना को मात
जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जिले में 916 सेम्पल की रिपोर्ट में 74 मरीज सामने आए है, इसमे 18 मरीज दूसरे जिलों से मिली रिपोर्ट में मिले है।

बताया जाता है कि मेडिकल कॉलेज जबलपुर से मिली 13 मई की 485 सेम्पल की रिपोर्ट में 34 और रेपिड एंटीजन टेस्ट की 431 सेम्पल की रिपोर्ट में 40 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सीएमएचओ के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 8 हजार 926 हो गई है। पिछले 24 घंटे मेंIMG 20210516 WA0002

145 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है और अब तक 7889 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

 

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि दो दिन से लगातार 900 लोगों की सेम्पलिंग की जा रही है। 14 मई को 465 और 15 मई को 494 लोगों की सेम्पलिंग की गई है।