चंद्र पर्वत से निकली है भाग्य रेखा या कटी-छंटी है? जानिए अपनी हथेली की रेखाओं का असली मतलब, हथेली की विभिन्न रेखाओं में भाग्य रेखा का विशेष महत्व है, क्योंकि यह व्यक्ति के करियर, सफलता, आर्थिक स्थिति और जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव का संकेत देती है। सामान्यतः यह रेखा हथेली के निचले हिस्से (मणिबंध या चंद्र पर्वत) से शुरू होकर मध्यमा उंगली (Middle Finger) के नीचे स्थित शनि पर्वत तक जाती है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, भाग्य रेखा के अलग-अलग रूप और स्थितियां जीवन में निम्नलिखित संकेत देती हैं:
1. लहरदार भाग्य रेखा
यदि हथेली में भाग्य रेखा सीधी न होकर लहरदार हो, तो व्यक्ति को करियर में लगातार संघर्ष और अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। यदि भाग्य रेखा गुरु पर्वत से होकर बुध पर्वत की ओर जाए, तो ऐसे लोग अचानक अपनी नियमित नौकरी या व्यवसाय छोड़कर कला, संगीत या रचनात्मक क्षेत्र की ओर रुख कर सकते हैं।यदि यह रेखा सूर्य रेखा से जुड़ती है, तो भी करियर में कुछ शुरुआती बाधाएं आ सकती हैं।
मंदसौर में स्कॉर्पियो-N से 1.29 करोड़ कैश जब्त: सरपंच समेत 3 गिरफ्तार, बॉडी में गुप्त खाने बनाकर छिपाया गया था पैसा
2. चंद्र पर्वत से शुरू होने वाली भाग्य रेखा
जब भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से निकलकर शनि पर्वत तक जाती है, तो ऐसा व्यक्ति सफलता के लिए दूसरों के सहयोग पर निर्भर रह सकता है। इन लोगों का भाग्य बहुत प्रबल होता है। ये समाज में अपनी एक अलग और प्रतिष्ठित पहचान बनाते हैं।ऐसी भाग्य रेखा अक्सर बड़े कलाकारों, संगीतकारों, अभिनेताओं और जनसंचार से जुड़े लोकप्रिय लोगों के हाथों में देखी जाती है।
3. अन्य रेखाओं द्वारा कटी हुई भाग्य रेखा
यदि मुख्य भाग्य रेखा को छोटी-छोटी अन्य रेखाएं (राहु रेखाएं या अन्य शाखाएं) काटती हों, तो व्यक्ति जीवन में असंतुष्ट और मानसिक रूप से परेशान रहता है। ऐसे लोगों में निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है, वे कन्फ्यूजन (उलझन) में रहते हैं और उनके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखा जा सकता है।
4. सीढ़ीनुमा भाग्य रेखा
यदि भाग्य रेखा सीढ़ी के टुकड़ों जैसी बनकर आगे बढ़ती है, तो ऐसा जातक बेहद जुझारू और मेहनती होता है। ये अपनी अटूट लगन और कड़े परिश्रम के दम पर अपनी किस्मत खुद बदलते हैं। यदि भाग्य रेखा के अंत में कुछ शाखाएं बृहस्पति (गुरु) पर्वत की ओर मुड़ जाएं, तो व्यक्ति में जन्मजात नेतृत्व करने की क्षमता होती है और वह जीवन में अपार धन-दौलत व मान-सम्मान अर्जित करता है।
5. भाग्य रेखा से निकलती हुई शाखाएं
भाग्य रेखा से ऊपर की ओर निकलती हुई शाखाएं (Branches) अत्यंत शुभ मानी जाती हैं।ऐसे जातकों को करियर में तेजी से ग्रोथ मिलती है और उनका प्रमोशन जल्दी-जल्दी होता है। यदि इन शाखाओं का अंत किसी पर्वत (जैसे सूर्य या बुध) पर हो, तो व्यक्ति अपने व्यवसाय और बौद्धिक क्षमता के बल पर एक बड़ा ब्रांड या अलग पहचान स्थापित करता है।
6. बुध और बृहस्पति पर्वत तक जाने वाली शाखाएं
यदि भाग्य रेखा से एक शाखा बुध पर्वत की ओर और दूसरी शाखा बृहस्पति (गुरु) पर्वत की ओर जाए, तो यह एक अद्भुत योग है। ऐसे लोग संचार (Communication), बिजनेस, मीडिया, शिक्षण और परामर्श के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं और भारी सफलता प्राप्त करते हैं।










