बड़ी खबर : संक्रमण की दर में आंशिक वृद्धि, आज मिले 10 पॉजीटिव केस, 43 ने दी कोरोना को मात

कटनी। कोरोना संक्रमण की दर में आज आंशिक वृद्धि दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कल जहां कोरोना संक्रमण की दर 0.59 थी तो आज यह बढ़कर 1.56 हो गई है। पिछले चौबीस घंटे में 637 सेम्पल की रिपोर्ट में 10 नए पॉजीटिव केस मिले हैं।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि सुप्राटेक लैब अहमदाबाद की इंदौर लैब से मिली 225 मई की 291 सेम्पल की रिपोर्ट में 3 और रेपिड एंटीजन टेस्ट की 26 मई की 346 सेम्पल की रिपोर्ट में 7 नए पॉजीटिव केस मिले हैं।
इसमे एक केस नई बस्ती स्थित प्राईवेट लैब का भी शामिल है। इस तरह अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 9 हजार 333 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 43 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है।
अब तक कुल 8975 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। हेल्थ बुलेटिन में आज तीन मौतें भी दर्ज की गई है। इस तरह मौतों का आंकड़ा 105 तक पहुंच गया है। इसमे सर्वाधिक मौतें मई के महीने में ही दर्ज की गई हैं। जिले में अभी भी 253 एक्टिव केस हैं।







