Latest

बड़ी खबर : पिछले 24 घंटे एक पॉजीटिव केस, 7 मरीज स्वस्थ

कटनी(आशीष रैकवार)। जिले में पिछले 24 घंटे में एक पॉजीटिव केस सामने आया है, जबकि 7 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। सीएमएचओ हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग को मिली 676 सेम्पल की रिपोर्ट में एक पॉजीटिव और 675 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव होने की पुष्टि हुई है। जिल में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 9345 हो गई है। जिले में अब कुल 45 एक्टिव केस हैं। जिसमे से 9 मरीज जिला चिकित्सालय, 3 निजी चिकित्सालय एवं 33 होम आईसोलेशन में उपचाररत हैं। जिले में पिछले 24 घंटे में एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है। कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 7 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि अभी तक 9191 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

Back to top button