कटनी। विधानसभा बड़वारा के आम आदमी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रभारी विवेक उरमलिया सहित दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
भाजपा मे शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ही सर्वश्रेष्ठ दल है। भाजपा का कोई विकल्प नहीं है।इसीलिए वो आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।
इस दौरान विधायक मोती कश्यप,विधानसभा प्रभारी राजेश चौरसिया,पद्मेश गौतम सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बड़वारा में आप कार्यकर्ता भाजपा में शामिल….

