बड़नगर के पास टायर फटने से पिकअप पलटा, तीन लोगों की मौत

bus

उज्जैन। बड़नगर के पास रुनिजा गांव में एक पिकअप वाहन पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और दस घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुता‍बिक पिकअप में मजदूर सवार थे। अभी मृतकों के नाम सामने नहीं आए हैं।

बताया जा रहा है कि गाड़ी तेज रफ्तार में थी और अचानक ही टायर फट गया, इसके बाद वह पलट गई। मौके पर ही तीन मजदूरों की मौत हो गई और बाकी घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी और घायलों को पिकअप से बाहर निकाला।

इसे भी पढ़ें-  प्रेमिका से शादी की मन्नत: दमोह के युवक ने घुटनों के बल चढ़ीं मैहर मंदिर की 1,100 सीढ़ियां, हाथ में जलता दीया लेकर की प्रार्थना