Latest

बच्चों ने लगाई आवाज मामा.. सीएम शिवराज काफिला छोड़ पहुंच गए बच्चों के पास

कटनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा कटनी पहुंचे। दोपहर डेढ़ बजे झिंझरी हेलीपैड में पर विधायक पूर्व मंत्री संजय पाठक, जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, विधायक प्रणय पांडे ने सीएम एवं भाजपा अध्यक्ष का पुष्प भेंट कर स्वागत किया।

IMG 20210206 WA0008

IMG 20210206 WA0004

मुख्यमंत्री यहां से होटल अरिन्दम पहुंचे जहां पांच साल के कटनी के विकास के रोडमैप का अवलोकन करेंगे सीएम तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष इसके बाद होमगार्ड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

IMG 20210206 WA0011

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को हेलीपैड से बाहर निकलते यहां बने घरों से बच्चों की आवाज आई मामा… तुरंत सीएम का ध्यान बच्चों की तरफ गया फिर काफिला रोककर सीएम कार से नीचे उतरे और सीधे बच्चों के पास पहुंच गए। बच्चे अपने सीएम को यूं सहज अपने पास पाकर गदगद थे।

IMG 20210206 WA0005

wp 16126019031492710573771231883651

News updating…

 

Back to top button