Site icon Yashbharat.com

बंगाल में BJP छोड़कर TMC ज्वाइन करने वाले विधायकों की जाएगी सदस्यता? कार्रवाई की तैयारी में भगवा पार्टी

images 55

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने इस सप्ताह की शुरुआत में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए अपने दो विधायकों को बुधवार को धमकी दीकि यदि उन्होंने सात दिन में विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया कि तो वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने जोर देकर कहा कि पार्टी के विधायक एकजुट हैं।

बागदा से भाजपा विधायक विश्वजीत दास मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये जबकि विधायक तन्मय घोष सोमवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे।

अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, ”213 सीटें जीतने के बावजूद, तृणमूल विपक्षी विधायकों को अपने दल में लाने की कोशिश कर रही है। हाल में, दो विधायक सत्ताधारी दल में शामिल हो गए।

दोनों विधायकों ने पिछले चार महीनों से भाजपा के साथ कोई संपर्क नहीं रखा और पार्टी के सभी कार्यक्रमों और बैठकों से अनुपस्थित रहे। अब वे अपने फायदे के लिए तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।”

उन्होंने दावा किया कि तृणमूल ने दलबदल विरोधी कानून का उल्लंघन किया है क्योंकि विधानसभा में सत्ताधारी दल के नेता पार्थ चटर्जी ने खुद दास को शामिल किया था।

उन्होंने कहा, ”हमने दोनों विधायकों को पत्र भेजा है और उनसे अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है।

अन्यथा, हम कानून के अनुसार कार्रवाई करेंगे। तृणमूल को हमें पहले के विपक्षी दलों की तरह समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। यह भाजपा है और हम उनके सामने नहीं झुकेंगे।”

Exit mobile version