फेमिनिज्म पर पाक एक्ट्रेस के बयान से उबाल, पाकिस्तानी में क्यों ट्रेंड हो रहा हमारा कल्चर, हमारा मियां है
पाकिस्तानी अभिनेत्री और मॉडल सदफ कंवल इन दिनों फेमनिज्म पर एक बयान को लेकर काफी चर्चा में हैं।
एक टीवी इंटरव्यू के दौरान फेमिनिज्म पर एक्ट्रेस सदफ कंवल के बयान से पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर उबाल है और लोग उनकी काफी आलोचना भी कर रहे हैं।
इतना ही नहीं, पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर #Our husband is our Culture यानी ‘हमारा कल्चर, हमारा मियां है’ ट्रेंड कर रहा है। मॉडल सदफ कंवल का फेमनिज्म पर मानना है कि पति की सेवा करना और उनकी इज्जत करना ही फेमिनिज्म यानी महिलावाद है।
दरअसल, अभिनेत्री सदफ से जब पाकिस्तानी चैनल एआरवाई टीवी पर एंकर ने पूछा कि वह फेमनिज्म यानी महिलावाद पर क्या सोचती हैं और क्या पाकिस्तान में महिलाएं मजलूम हैं?
तो इस पर सदफ का जो जवाब आया, पाकिस्तान में उसी को लेकर सोशल मीडिया पर उबाल है। एंकर के सवाल के जवाब में टीवी पर सदफ कहती हैं, ‘औरत मजलूम बिल्कुल नहीं है।
औरत बहुत मज़बूत है और मैं तो ख़ुद को बहुत मज़बूत समझती हूं और आप भी बहुत मज़बूत होंगी। औरत बिल्कुल भी बेचारी नहीं है। औरत मार्च की डिबेट बिल्कुल अलग हो जाएगी।
हमारा कल्चर क्या है, हमारा मियां है, मैंने शादी की है, मैंने उसके जूते भी उठाने हैं। मैं उसके कपड़े भी स्त्री करूंगी, जो मैं नहीं करती हूं, बल्कि कम करती हूं।’
Aaj kal bohat liberals aa gaye haiN… pic.twitter.com/0De5pPivxQ
— Reema Omer (@reema_omer) July 30, 2021
वह उसी सवाल के जवाब में आगे कहती हैं, ‘मगर मुझे पता होता है कि मेरे मियां के कपड़े कहां हैं। मुझे पता होता है कि मेरे मियां की क्या चीज़ कहां रखी हुई है। उन्हें क्या खाना है, ये मुझे पता होना चाहिए क्योंकि मैं उसकी बीवी हूं। क्योंकि मैं एक औरत हूं, इसलिए उसे मेरा पता नहीं होना चाहिए बल्कि उसका मुझे ज़्यादा पता होना चाहिए। मैं यही देखकर बड़ी हुई हूं। आजकल बहुत लिबरल्स आ गए हैं। मेरी सोच है कि फेमनिज्म में अपने मियां का ख्याल रखूं और उसकी इज्जत करूं और जो हो सके करूं।’

