फिर सुर्खियो में सनी लियोनी: पैसे मांगने पर ट्रोलर ने किए कमेंट

दरअसल, सनी ने ये पैसे अपने लिए नहीं बल्कि अपने तीनों बच्चों के मामा के लिए मांगे हैं। सनी ने अपनी पोस्ट में लिखा, मेरा नाम सनी लियोनी है और मैं अपने दोस्त प्रभाकर के लिए पैसों की मांग कर रही हूं। प्रभाकर हमारी टीम का हिस्सा हैं और मेरे बच्चों के मामा भी हैं।

सनी ने कहा कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वो अस्पताल में भर्ती हो गए। गलत तरीके से इलाज होने की वजह से उनकी हालत और खराब हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही मैंने और मेरे पति डेनियल ने उन्हें एक अच्छे अस्पताल में भर्ती करवाया।

बता दें कि सनी की इस पोस्ट को देखकर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ उनकी दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी अपनी वेब सीरीज के अलावा एक तमिल फिल्म ‘वीरमहादेवी’ में काम कर रही हैं।

