मध्यप्रदेश

फिर बदला मौसम बारिश की संभावना, ठंड से मामूली राहत

MP Weather Update पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं का रुख एक बार फिर बदलने लगा है। इससे रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज होने लगी है। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री बैतूल में दर्ज किया गया। हालांकि शनिवार को प्रदेश में तेज धूप खिली होने के बावजूद सर्द हवाओं जनजीवन पर असर पड़ा।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार राज्‍य में हवाओं का रुख बदलने से अब रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने लगी है। रविवार से कहीं-कहीं घने बादल भी छा सकते हैं।

कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं

जानकारी के अनुसार इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। सोमवार-मंगलवार को राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर बरसात होने के आसार है। मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर रात में ठंड का असर बढ़ेगा। महाकौशल के जबलपुर कटनी में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

शनिवार को चार महानगरों का तापमान इस तरह रहा

शहर – अधिकतम तापमान

भोपाल – 22.5 – 9.8

इंदौर- 22.8 – 10.8

जबलपुर -22.8 – 8.6

ग्वालियर -23.0 – 7.5

नोट:-तापमान डिग्री में।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply