Monday, April 20, 2026
Latest:
Latest

फानी के कहर से ट्रेनें भी हुईं कैंसिल, यहां देखें किस-किस ट्रेन के थमे पहिए

न्‍यूज डेस्‍क। यहां हम आपको बता रहे कैंसिल होने वालीं ट्रेनों के बारे में, साथ ही भारतीय रेलवे की उस बेवसाइट का भी लिंक दे रहे हैं जहां से आप और कैंसिल होने वालीं अन्य ट्रेनों की जानकारी ले सकते हैं।
ओडिशा में फानी तूफान अपनी दस्तक दे चुका है. फानी की दस्तक मात्र से ही तेज़ हवाएं चल रही हैं. समुंद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं. सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं. ओडिशा के कई इलाकों में बिजली सेवाएं बंद कर दी गई हैं. हवाई सेवाओं को भी रोक दिया गया है।

रेलवे ने भी एतियात बरतते हुए सीधे ओडिशा और उसके आसपास जाने वालीं ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. जानकारों का कहना है कि फानी के बाद पैदा होने वाले हालातों पर रिपोर्ट आने के बाद ही कैंसिल हुए ट्रेनों के बारे में अगली सूचना जारी की जाएगी. यहां हम आपको बता रहे कैंसिल होने वालीं ट्रेनों के बारे में, साथ ही भारतीय रेलवे की उस बेवसाइट का भी लिंक दे रहे हैं जहां से आप और कैंसिल होने वालीं अन्य ट्रेनों की जानकारी ले सकते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply