FEATURED
फाइब्रोसिस का शिकार हुआ था हाथी गणेश, ढाई घंटे की सर्जरी के बाद निकाली गांठ

पन्ना। पन्ना टाइगर रिजर्व में 28 वर्षीय नर हाथी गणेश के अगले बाएं पैर में फाइब्रोसिस हो गया था। फाइब्रोसिस के कारण पिछले 15 दिनों से हाथी के पैर में फुटबॉल के आकार की गांठ बन गई थी। पैर में सूजन आ जाने के कारण गणेश को चलने फिरने में दिक्कत हो रही थी।
बुधवार को हाथी के पैर की ढाई घंटे तक सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने बताया कि हाथी की सर्जरी सफलतापूर्वक हुई सर्जरी कर हाथी को ठीक कर दिया गया है।
हाथी की फाइब्रोसिस की समस्या दूर करने के लिए एसडब्ल्यूएफएच जबलपुर की टीम और पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम ने मिलकर इस फुटबॉल नुमा आकृति की शल्यक्रिया की। यह ऑपरेशन ढाई घंटे चला








