Wednesday, May 27, 2026
Latest

फर्रुखाबाद अपहरण: लोगों की पिटाई के बाद घायल हुई सुभाष की पत्नी रूबी ने भी अस्पताल में दम तोड़ा, सभी बच्चे सुरक्षित

फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में चोरी के मामले में फंसे हत्यारोपी ने गांव वालों से रंजिश के तहत गुरुवार को बेटी के जन्म दिन के बहाने 23 बच्चों को घर बुलाकर बंधक बना लिया।

कथरिया गांव के एक मकान में तहखाने में रखे गए बच्चों को मुक्त कराने पहुंची स्वाट टीम पर छत से कई फायर किए। उसने दो सिपाहियों व मुखबिरी करने वाले ग्रामीण को सामने बुलाने की मांग की। कोतवाल पहुंचे तो उन पर भी फायरिंग की और हथगोला फेंका। कोतवाल व दीवान हथगोले की गिट्टी से जख्मी हो गए।

हत्यारोपी ने पुलिस अधीक्षक और विधायक की मौजूदगी में समझाने को बढ़े ग्रामीणों पर फायर किया। ग्रामीण के पैर में गोली लगी। खबर है कि देर रात सभी बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया और आरोपी सुभाष को घर में घुसकर मार गिराया। इसके अलावा सुभाष की पत्नी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। सीएम योगी ने पुलिस को शाबाशी देकर 10 लाख रुपए के ईनाम की घोषणा की है।

फर्रुखाबाद में लोगों की पिटाई के बाद घायल हुई सुभाष की पत्नी रूबी ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी 23 बच्चों को पुलिस ने 11 घंटे बाद गुरुवार देर रात मुक्त कराया था।

अपडेट

06:11 AM, 31-JAN-2020

सुभाष की पत्नी अस्पताल में

सुभाष की पत्नी रूबी को 3:55 पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गयाl

05:57 AM, 31-JAN-2020

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि बच्चों को मुक्त कराने का अभियान आठ घंटे चला। हमने अपहरणकर्ता से बात करके बच्चों को छोड़ने के लिए राजी करने की कोशिश की लेकिन हमें पता चला कि उसके पास हथियार है और हथगोला भी। उसने धमाका करने की धमकी भी दी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply