Thursday, May 21, 2026
Latest:
jabalpur

फरवरी में इलाहाबाद तक विद्युतीकरण का काम होगा पूरा

जबलपुर. रेलवे बोर्ड के सदस्य ट्रेक्शन घनस्याम सिंह ने मानिकपुर-मैहर रेलखंड के विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया और विद्युतीकरण संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि पूरा काम फरवरी 2019 तक पूरा करें, ताकि इलाहाबाद तक विद्युत से ट्रेन चलाई जा सके. रेलवे बोर्ड मेंबर ट्रेक्शन घनश्याम सिंह, द्वारा मंगलवार 30 अक्टूबर को मानिकपुर-मैहर खंड का विंडो ट्राली निरीक्षण किया, जिसमें रेलवे विद्युतीकरण द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. उसके बाद मैहर-कटनी खंड का भी टावर वैगन द्वारा रेलवे विद्युतीकरण निरीक्षण किया. रेलवे बोर्ड मेंबर ट्रेक्शन द्वारा बताया गया कि रेलवे विद्युतीकरण के कार्य में तेजी आएगी और उम्मीद है कि यह कार्य फरवरी 2019 तक पूरा कर लिया जाएगा. मानिकपुर-कटनी के विद्युतीकरण के पूरा होने से सभी मेल एक्सप्रेस, पैसेंजर और मालगाडिय़ों में ऐसे लोको से डीजल लोको चेंज करने में जो समय लगता था, उसकी बचत होगी और सभी गाडिय़ों की गति बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी.                 इससे गाडिय़ों का संचालन सुचारु रुप से हो सकेगा. इस कार्य के पूरा होने से इलाहाबाद, बनारस, मुगलसराय की तरफ डीजल से आने- जाने वाली सभी मेल/एक्सप्रेस एवं माल गाडिय़ों का संचालन विद्युत ट्रेक्शन से शुरू किया जाएगा. मानिकपुर-कटनी के विद्युतीकरण के बाद प्रतिवर्ष लगभग 500 करोड़ रुपए की बचत होगी. मेंबर ट्रेक्शन भोपाल मंडल जाकर आज बुधवार 31 अक्टूबर को आरवीएनएल और राइट्स द्वारा किये जा रहे रेलवे विद्युतीकरण कार्य की समीक्षा भोपाल मंडल में की गयी, जिससे विजयपुर-मक्सी और गुना-ग्वालियर खंडो में रेलवे विद्युतीकरण के कार्य में तेजी आएगी.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply