Site icon Yashbharat.com

प्रशांत भूषण पर मानहानि मामले के सीधे प्रसारण के लिए याचिका

prashant bhushan

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को एक याचिका दायर कर वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ मानहानि मामले की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करने की गुहार लगाई गई।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता वकील अमृतपाल सिंह खालसा ने अपनी याचिका में कहा है कि अखबार और डिजिटल मीडिया भूषण का काफी महिमामंडन कर रहे हैं।

इसलिए उनके खिलाफ कार्यवाही का सीधा प्रसारण और वीडियो रिकॉर्डिंग होना चाहिए।

उन्होंने कहा है कि एक ‘लॉबी’ है जिसने अतीत में पूर्व मुख्य न्यायाधीशों पर हमले किए हैं और प्रशांत भूषण उसके संस्थापक सदस्य हैं।

इस लॉबी का मकसद सुप्रीम कोर्ट की संस्था को अस्थिर करना और कोर्ट से फैसला पक्ष में नहीं आने पर निम्न स्तर पर उतर कर आलोचना करना है।

 

Exit mobile version