प्रभु जी मेरे अवगुण चि‍त न धरो: सोने के नैनों से अपने भक्तों को निहारेंगे रामलला

20210614 080751

Shri Ram: प्रभु जी मेरे अवगुण चि‍त न धरो: सोने के नैनों से अपने भक्तों को रामलला निहारेंगे,  उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्रीराम लला का भव्य मंदिर बन रहा है. श्री राम लला टेंट से भव्य मंदिर में 22 जनवरी को विराजित होंगे जिसकी प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश भर में राम भक्त तैयारी कर रहे है. टेंट में भगवान श्रीराम लला की प्राचीन प्रतिमा भी विराजित है।

भगवान श्रीराम लला की प्राचीन प्रतिमा के लिए सोने के नेत्र जोधपुर से तैयार किए गए हैं। जोधपुर के पल्लव सोनी ने अपने मामा के देखरेख में भगवान श्रीराम लला की प्राचीन प्रतिमा के लिए सोने के नेत्र तैयार किए हैं।

पल्लव सोनी ने बताया कि उनके मामा जो बीकानेर के रहने वाले हैं। भगवान श्रीराम के लिए सोने के नेत्र बनाने के लिए कहा गया तो उन्होंने तीन दिन में सोने के नेत्र तेयार किए और उनको बीकानेर भेजा गया है।

जहां से उन नेत्रों की मीनाकारी की गई और फिर अयोध्या भेजा गया है। अयोध्या में टेंट में विराजित प्राचीन प्रतिमा के श्रृंगार के दौरान अलग अलग नेत्र लगाए जाते हैं।

उन अलग अलग नेत्रों में जोधपुर से तेयार किए गए नेत्र भी शामिल किए गए हैं. जिनको श्रृंगार के बाद भगवान श्रीराम लला की प्रतिमा में लगाया जाता है

इसे भी पढ़ें-  रणबीर कपूर की 'रामायणम्' OTT पर भी मचाएगी धमाल: जियो हॉटस्टार पर पे-पर-व्यू मॉडल के साथ होगी स्ट्रीम, दिवाली पर IMAX 3D में सिनेमाघरों में देगी दस्तक