jabalpur

प्रभारी मंत्री प्रियव्रत सिंह 21 को योजनाओं की समीक्षा करेंगे

जबलपुर। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री प्रियव्रत सिंह खींची 21 जनवरी को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में योजनाओं की समीक्षा करेंगे। बैठक में ग्रीष्मकाल प्रारंभ से पहले नगर निगम द्वारा पेयजल हेतु प्रबंध तथा नवीन प्रस्तावित विकास योजनाओं की समीक्षा होगी। इसके अलावा बैठक में जय किसान फसल ऋण माफी योजना, उपार्जन एवं खाद की उपलब्धता, जिले में ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा, विशेष राजस्व शिविर एवं राजस्व लोक अदालत से सम्बन्धित स्थिति की समीक्षा और सामाजिक न्याय विभाग के अन्तर्गत निरूशक्तजन कल्याण की नवीन परियोजनाओं के प्रस्तावों पर चर्चा और समीक्षा होगी। बैठक में वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री तरूण भनोत और प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं निरूशक्तजन कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री लखन घनघोरिया, सांसद, विधायक, महापौर नगर निगम, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम और जिला पंचायत अध्यक्ष शामिल होंगे।

Leave a Reply

Back to top button