प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में ली कोरोना टीके की दूसरी खुराक, लोगों से की अपील

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में कोरोना टीके की दूसरी खुराक ली। उन्होंने बीती 1 मार्च को कोरोना टीके की पहली डोज ली थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत बायोटेक का बनाया कोरोना टीका लगवाया है।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi takes his second dose of #COVID19 vaccine at AIIMS
He received the first dose of Bharat Biotech's COVAXIN on March 1 pic.twitter.com/8Skoware1Z
— ANI (@ANI) April 8, 2021
टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे को-विन ऐप पर पंजीकरण करवाकर टीका लें क्योंकि टीकाकरण ही उन चुनिंदा रास्तों में से एक है, जिसके जरिए वायरस को हराया जा सकता है।
खबरों के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी को कोविड टीके की दूसरी खुराक पंजाब की नर्स निशा शर्मा ने दी। हालांकि इस दौरान उनके साथ पुडुचेरी की नर्स पी. निवेदा भी मौजूद थीं।
नर्स ने कहा- पीएम मोदी को टीका देना यादगार लम्हा
पीएम नरेंद्र मोदी को आज पंजाब की नर्स निशा शर्मा ने कोरोना टीके की दूसरी डोज दी। उनके साथ पुडुचेरी की नर्स पी. निवेदा भी थीं, जिन्होंने पीएम मोदी को टीके की पहली खुराक दी थी। टीका दिए जाने के बाद नर्स निशा शर्मा ने कहा, ‘मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टीके की दूसरी डोज दी। उन्होंने हमसे बात की। उन्हें वैक्सीन देना और उनसे मिलना मेरे लिए यादगार लम्हा है।’
https://twitter.com/narendramodi/status/1379974475278557187/photo/1?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1379974475278557187%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fnational%2Fstory-prime-minister-narendra-modi-takes-his-second-dose-of-covid19-vaccine-at-aiims-delhi-3963023.html
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 1 मार्च को ली थी। इसी दिन देश में टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हुआ था। पीएम मोदी ने उस वक्त अचानक एम्स पहुंचकर टीका लगवाया था। उस समय भी पीएम मोदी को पुडुचेरी की सिस्टर पी. निवेदा ने ही कोरोना टीका लगाया था।








